< नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना - Janta Ka Sandesh

 

देहरादून। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधिवत पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *